MJDOST

Romeo Akbar Walter Trailer Out John Abraham as #RAW Agent

RAW-Romeo Akbar Walter Movie Trailer: रोमियो अकबर वॉल्‍टर फिल्म ट्रेलर:


RAW-Romeo Akbar Walter Movie : रोमियो अकबर वॉल्‍टर फिल्म:

रोमियो अकबर वॉल्‍टर Romeo Akbar Walter फिल्म का ट्रेलेर सोमवार को रिलीज़ हुआ | जिसमें जॉन अब्राहम एक अलग और नए रूप मैं दिखाई दे रहे हैं | देशभक्ति की जॉन अब्राहम की ये लगातार तीसरी फिल्म हैं | 15 अगस्त 2018 को सत्यमेव जयते रिलीज़ हुई थी | जिसमें जॉन अब्राहम ने काफी अच्छा काम किया था और फिल्म सफल भी रही थी |

वैसे सब लोग जानते हैं के जॉन अब्राहम को देशभक्ति की फिल्मे करना बहोत पसंद हैं | एक बार फिर अपने फैन के लिए वो अपनी एक और फिल्म “रोमियो अकबर वॉल्‍टर” Romeo Akbar Walter लेकर आ रहे हैं, जिसका ट्रेलर 4 मार्च 2019, सोमवार को रिलीज़ हुआ था |

ट्रेलर मैं ही जॉन अलग अलग 7 से 8  रूप मैं दिख रहें हैं | फिल्म के ट्रेलर के शुरुआत मैं जॉन कहते हैं के ” एक आम इंसान को ख़ास बना देना, अपनेको उनकी औकात दिखा देना,  जिंदगी का सही मतलब समजाने का शुक्रिया” |

जॉन अब्राहम के साथ इस इस फिल्म मैं टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय भी दिखाई देगी | यह मौनी रॉय की दूसरी फिल्म हैं | इसके पहले मौनी रॉय ने अक्षय कुमार के साथ गोल्ड मैं काम किया था |

रोमियो अकबर वॉल्टर फिल्म के निर्देशक रॉबी ग्रेवाल और निर्माता अजय कपूर हैं | इस फिल्म मैं जॉन अब्राहम, मौनी रॉय, जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर, सुचित्रा कृष्णमूर्ति जैसे दिग्गज कलाकार ने काम किया हैं |

Read More

देखिये केसरी फिल्म का ट्रेलर और पढ़े फिल्म की कहानी के बारे मैं |


 

RAW-Romeo Akbar Walter Movie Story : रोमियो अकबर वॉल्‍टर फिल्म की कहानी :

फिल्म की कहानी की बात करे तो यह एक सच्ची घटना पे आधारित फिल्म हैं | फिल्म का स्लोगन हैं “धर्मो रक्षति रक्षितः “ | इस फिल्म की कहानी 1971 मैं भारत और पाकिस्तान के युद्ध के दौरान जो परिस्थितियां और घटनाए घटी थी उस पे आधारित हैं| जिसमें भारतीय गुप्तचर विभाग RAW ने काफी सकारात्मक और सफल भूमिका निभाई थी |

इस फिल्म मैं जॉन अब्राहम एक RAW एजेंट(जासूस) के किरदार मैं हैं | जो पाकिस्तान जाता हैं और भारत देश को ख़ुफ़िया जानकारिया देता हैं और अपना मिशन पूरा करता है |  लेकिन उस दौरान जॉन को कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैं , जिस के बारे मैं इस फिल्म मैं बताया गया हैं |

रोमियो अकबर वॉल्‍टर Romeo Akbar Walter  फिल्म :फिल्म 12,अप्रैल, 2019 को रिलीज़ होगी |

#RomeoAkbarWalter #RAW #JohnAbrahan

 

Exit mobile version